दिल्ली चुनाव के लिए BJP ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची की जारी, कपिल मिश्रा को मिला टिकट

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कपिल मिश्रा को करावल नगर, हरीश खुराना को मोती नगर और हाल ही में 'आप' छोड़कर आईं प्रियंका गौतम को कोंडली से टिकट दिया है। गौरतलब है कि बीजेपी ने 4 जनवरी को 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

Load More