दिल्ली चुनाव में टीएमसी ने AAP को दिया समर्थन, केजरीवाल ने कहा- 'थैंक यू ममता दीदी'
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने X पर बताया है कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को समर्थन देने का एलान किया है। केजरीवाल ने कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से ममता दीदी का आभारी हूं। धन्यवाद दीदी। आपने हमेशा हमारे अच्छे-बुरे समय में हमारा साथ दिया है और आशीर्वाद दिया है।"