दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष रहे अमरीक गिल समेत कई नेता AAP में हुए शामिल
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया है कि यूथ कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष रहे अमरीक गिल, कांग्रेस के नई दिल्ली ज़िला उपाध्यक्ष रहे त्रिलोचन टंडन, सुखविंदर सिंह और अमन गिल 'आप' में शामिल हो गए हैं। वहीं, 'आप' सांसद संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के अलावा बीजेपी व बीएसपी से भी कई नेता आप में शामिल हुए हैं।