दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट का इंजन हवा में हुआ खराब, 'फुल इमरजेंसी' घोषित
गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट का इंजन मंगलवार को हवा में खराब हो गया जिसके बाद उसे मनोहर इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस वजह से ATC ने कुछ देर के लिए 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी। सुबह 9:16 बजे उड़ान भरने के कुछ देर बाद विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी।