दिल्ली ट्रैफिक पुलिस जल्द वॉट्सऐप पर जारी करेगी AI आधारित ट्रैफिक चालान

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अब जल्द ही लोगों को वॉट्सऐप पर एआई आधारित ट्रैफिक चालान जारी करेगी। उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने ट्रैफिक पुलिस को वाहन नंबर प्लेट की पहचान करने वाले एआई आधारित कैमरे लगाने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं। डीसीपी (ट्रैफिक) एसके सिंह के अनुसार, अधिकतर लोग एसएमएस के ज़रिए भेजे गए चालान चेक नहीं करते।

Load More