दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 6 सितंबर को ब्रिक्स समिट की रिहर्सल को लेकर जारी की एडवाइज़री
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 6 सितंबर को ब्रिक्स समिट की मोटर कारकेड रिहर्सल को लेकर एडवाइज़री जारी की है। एडवाइज़री के तहत सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक सरदार पटेल मार्ग, टॉल्स्टॉय मार्ग और लाल बहादुर शास्त्री मार्ग समेत 35 से ज़्यादा सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। यात्रियों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट लेने की अपील की गई है।