दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम की छोटी बहन फरहा ने पास की बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा
दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम की छोटी बहन फरहा निशात ने बीपीएससी की 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा पास की है। शरजील के छोटे भाई मुज़म्मिल इमाम ने फेसबुक पर लिखा है, "एक तरफ भाई ज़ुल्म के खिलाफ इंसाफ की लड़ाई के लिए जेल में तो दूसरी तरफ बहन ज़ुल्म के खिलाफ इंसाफ देने खातिर जज की कुर्सी पर बैठेंगी।"