दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम की ज़मानत पर हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम को ज़मानत देने से इनकार करने के ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा है। शरजील ने याचिका में 6 साल से जेल में रहने और सुनवाई में देरी का हवाला देते हुए ज़मानत मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी।