दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील के बिहार चुनाव लड़ने की चर्चा, सभाओं के ज़रिए कुछ लोग बना रहे माहौल
दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम की बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही है। 'इंडिया टीवी' के अनुसार, इमाम के पक्ष में कुछ लोग किशनगंज की बहादुरगंज विधानसभा में नुक्कड़ सभाए कर रहे हैं। फिलहाल, शरजील की तरफ से या फिर किसी राजनीतिक दल की ओर से उनके चुनाव में उतरने की कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।