दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन को AIMIM ने दिया टिकट
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को टिकट दिया है। पार्टी ने ताहिर को मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। ताहिर 'आप' से निगम पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं लेकिन दंगों में नाम आने के बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।