दिल्ली पुलिस को गवाही के लिए कोर्ट में फिज़िकली होना होगा पेश, नया सर्कुलर जारी

दिल्ली पुलिस ने एक सर्कुलर जारी कर पुलिस अधिकारियों को गवाही/साक्ष्य के लिए अदालतों में शारीरिक रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। दरअसल, पुलिसकर्मियों को थानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए साक्ष्य देने की अनुमति देने वाले एलजी वीके सक्सेना के आदेश के खिलाफ वकील हड़ताल पर चले गए थे। एलजी ने पिछले महीने यह आदेश दिया था।

Load More