दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी सस्पेंड, विरोध-प्रदर्शन का किया था नेतृत्व
दिल्ली पुलिस के एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को पुलिसकर्मियों के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने के बाद निलंबित कर दिया गया है। शाहदरा थाने में पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच झड़प हुई थी जिसके बाद वशिष्ठ और एसएचओ अरुण कुमार का तबादला किया गया था। इसके विरोध में कई पुलिसकर्मी पुलिस मुख्यालय पहुंचे और दोनों की बहाली की मांग की थी।