दिल्ली पुलिस के ASI ने की खुदकुशी, थाने के अंदर सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
दिल्ली पुलिस के एक एएसआई ने मंगलवार तड़के उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस थाने के अंंदर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बकौल रिपोर्ट्स, मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले एएसआई विजय कुमार किसी पारिवारिक समस्या से परेशान थे।