दिल्ली पुलिस के SI पर 6 नाबालिग लड़कों को अगवा करने व वसूली करने का आरोप, हुआ सस्पेंड
दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर पर 6 नाबालिग लड़कों के अपहरण और उनके परिजन से अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित परिजन ने लिखित शिकायत दी जिसके बाद आरोपी एसआई बलवीर चंद को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि एसआई ने लड़कों को अपनी कार में बंद कर रखा था।