दिल्ली पुलिस का X अकाउंट मंगलवार को हैक हो गया। हैकर ने अकाउंट का नाम बदलकर 'MagIC Edem' कर दिया। यूज़र नेम में कोई बदलाव नहीं किया और हैकर ने डीपी व कवर फोटो भी बदल दी। इसके अलावा, हैकर ने बायो में बदलाव कर एक लिंक लगा दिया था। हालांकि, अकाउंट को कुछ देर बाद रिकवर कर लिया गया।