दिल्ली पुलिस के जवान को कार के बोनट पर 7 किमी तक घसीटा गया, आरोपी अरेस्ट
दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने 22 अप्रैल को भलस्वा लैंडफिल इलाके में एक हेड कॉन्स्टेबल को कथित तौर पर टक्कर मारने के बाद उसे कार के बोनट पर 7 किलोमीटर तक घसीटा था। आरोपी को पुलिस ने रोका था और भागने की फिराक में उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार हुआ है।