अभिजीत दीपके मारते थे दिलजीत दोसांझ को ताने, पुलिस आदेश के बाद करने लगे सपोर्ट
दिलजीत दोसांझ के 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से अनुमति नहीं दी। इस फैसले पर सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने तंज़ कसते हुए लिखा, “कॉन्सर्ट्स से भी डर गए क्या।” गौरतलब है, पहले वह दिलजीत पर तंज़ कस चुके हैं लेकिन अब उनके समर्थन में दिखे।