दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड हुआ जारी
कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती के फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ssc.nic.in के ज़रिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। फिजिकल टेस्ट 3-5 अक्टूबर तक होगा। यह भर्ती 660-पदों के लिए है। टेस्ट में एडमिट कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और HMV ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।