दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने गोली मारकर की खुदकुशी
दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में दिल्ली पुलिस के 38 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल विकास ने सोमवार देर रात अपने घर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक, विकास के परिवार के सदस्यों ने कहा है कि वह अवसाद से जूझ रहे थे। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वह बीते शुक्रवार से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे।