दिल्ली पुलिस ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की सूचना देने पर देगी ₹50,000 तक का इनाम

दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस को 1 सितंबर से 'ट्रैफिक प्रहरी ऐप' दोबारा लॉन्च करने के निर्देश दिए हैं। लोग इस पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के वीडियो व फोटो अपलोड कर सकेंगे और पुलिस हर माह 4 शिकायतकर्ताओं को इनाम देगी। प्रथम स्थान पर आने वाले को ₹50,000 व दूसरे स्थान पर आने को ₹25,000 मिलेंगे।

Load More