दिल्ली पुलिस ने IPL में कल होने वाले DC vs MI मैच को लेकर जारी की ट्रैफिक एडवाइज़री
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 4 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में डीसी-एमआई आईपीएल मैच के लिए एडवाइज़री जारी की है। दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक बहादुर शाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और आसफ अली रोड पर भारी ट्रैफिक की आशंका है। वहीं माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर मुफ्त पार्किंग उपलब्ध रहेगी।