दिल्ली पुलिस ने आतिशी को हिरासत में लिया, झुग्गी-झोपड़ी तोड़े जाने के खिलाफ कर रही थीं प्रदर्शन
दिल्ली के कालकाजी में 'आप' नेता व पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को झुग्गी-झोपड़ी तोड़े जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले का वीडियो सामने आया है जिसमें आतिशी इलाके में भारी पुलिस बल से घिरी हुई दिख रही हैं और कुछ महिलाएं पुलिस का विरोध करती दिख रही हैं।