दिल्ली पुलिस ने एमबीए ग्रेजुएट द्वारा चलाए जा रहे अवैध किडनी रैकेट का किया खुलासा
दिल्ली पुलिस ने 39-वर्षीय एमबीए ग्रेजुएट संदीप आर्य के नेतृत्व में चल रहे अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि आर्य ने 5 राज्यों में 34 अवैध किडनी ट्रांसप्लांट कराए जिनकी कीमत करीब ₹10 करोड़ थी। पुलिस के मुताबिक, आर्य का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और वह कई अस्पतालों में किडनी ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर था।