दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे पंजाब के शिक्षकों को हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे पंजाब के शिक्षकों को हिरासत में ले लिया। पंजाब के शिक्षक हाथों में फूल लेकर अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर पहुंचे थे और अपने वेतनमान को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं, किसान संगठनों ने सोमवार को पंजाब बंद का आह्वान किया है।