दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर संपत नेहरा और कपिल मान गैंग के 3 शूटर्स को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर संपत नेहरा और कपिल मान गैंग के एक नाबालिग समेत 3 शूटर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शूटर्स ने बीते दिनों एक प्रॉपर्टी डीलर से ₹2 करोड़ की रंगदारी मांगी थी और ना देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। शूटर्स से 2 पिस्टल बरामद की गई है।