दिल्ली पुलिस ने गूगल को दी जन्मदिन की बधाई, पूछे वो सवाल जिनके जवाब गूगल पर नहीं मिलते
दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कुछ सवाल पूछते हुए गूगल को 26वीं सालगिरह की बधाई दी है। वीडियो में दिल्ली पुलिस ने लिखा है, "गूगल...26 साल के हो गए हो लेकिन आप इन सवालों का जवाब नहीं दे सकते कि...लोग कम विज़िबिलिटी में अपनी हेडलाइट क्यों बंद कर देते हैं?...मोड़ पर गाड़ी ओवरटेक क्यों करते हैं?"