दिल्ली पुलिस ने जीटीबी अस्पताल में गोलीबारी के आरोपी समेत 4 शूटर्स को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने एक गिरोह के 4 शूटर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राहुल सिंह (33), सुहैल (22), मुकेश (27) और समीर (22) के रूप में हुई है। डीसीपी (विशेष प्रकोष्ठ) प्रतीक्षा गोदारा ने बताया कि समीर जीटीबी अस्पताल में 14 जुलाई को एक 32 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की घटना में भी शामिल था।