दिल्ली पुलिस ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जारी की ट्रैफिक एडवाइज़री

दिल्ली में सोमवार को अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के आगमन को लेकर पुलिस ने यातायात प्रतिबंध से संबंधित एडवाइज़री जारी की है। एयरपोर्ट से धौला कुआं फ्लाईओवर की ओर जाने वाले लोगों को राव तुला राम मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। वहीं, सरदार पटेल मार्ग और गुरुग्राम रोड सहित कई सड़कों पर सुबह 9-11 बजे तक पार्किंग प्रतिबंधित है।

Load More