दिल्ली पुलिस ने ज़ब्त कीं ₹1 करोड़ की नशीली अल्प्राज़ोलम टैबलेट्स, 4 तस्कर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने सोनिया विहार और लोनी (यूपी) स्थित गोदाम से ₹1 करोड़ की अल्प्राज़ोलम (नशीली दवा) टैबलेट्स ज़ब्त कीं और 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी (क्राइम ब्रांच) अपूर्वा गुप्ता ने बताया, "ऐंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जानकारी के आधार पर टीम ने दो बाइक सवारों को पकड़ा था जिनके पास से 27 किलोग्राम अल्प्राज़ोलम बरामद की गई।"