दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े 'खिलाफत' आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान द्वारा संचालित 'खिलाफत' आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर अलग-अलग राज्यों से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली, झारखंड, तेलंगाना व मध्य प्रदेश में छापेमारी में हथियार, गोला-बारूद और बम बनाने वाले रसायन ज़ब्त किए गए हैं। बकौल पुलिस, गिरोह 'खिलाफत क्षेत्र' स्थापित करने के लिए ज़मीन अधिग्रहण की साज़िश रच रहा था।