दिल्ली पुलिस ने फर्ज़ी वीज़ा सिंडिकेट के मास्टरमाइंड को गुजरात से किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एक फर्ज़ी वीज़ा सिंडिकेट के मास्टरमाइंड को सूरत (गुजरात) से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 35-वर्षीय प्रतीक शाह के रूप में हुई है और उसके पास से 14 फर्ज़ी वीज़ा बरामद किए गए हैं। डीसीपी (आईजीआई एयरपोर्ट) उषा रंगनानी ने बताया, "इससे पहले हमारी टीम ने गैंग के पांच अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया था।"