दिल्ली पुलिस ने सुलझाया हत्या का 35 साल पुराना केस, आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने 35-साल पुराने हत्या के एक केस को सुलझाते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी ने एक महिला और उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया था जिसमें महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी के यूपी स्थित गांव और उसके रिश्तेदारों के यहां कई बार छानबीन की और फिर वह लुधियाना (पंजाब) से पकड़ा गया।