दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, SIR और बदसलूकी के खिलाफ लगाए नारे
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर शनिवार को महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान महिलाओं/ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारियों से छेड़छाड़ करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही SIR में कथित धांधली को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की गई।