दिल्ली में ₹2 करोड़ की चोरी, कार का शीशा तोड़ चोर ले उड़े सोने-हीरे से भरे 3 बैग

दिल्ली के करोल बाग में ज्वेलरी कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने ₹2 करोड़ से अधिक के सोने-हीरे के गहने चोरी कर लिए हैं। कारोबारी कन्हैया लाल रेस्टोरेंट गए थे और उनकी कार में तीन बैकपैक और एक सूटकेस था। सामान में गहने, लैपटॉप और आधार कार्ड थे। पुलिस CCTV फुटेज से आरोपियों को पहचानने में जुटी है।

Load More