दिल्ली में ₹70,000 के लिए की गई थी चाचा-भतीजे की हत्या, पकड़ा गया नाबालिग
शाहदरा (दिल्ली) में दिवाली पर गोलीबारी में 40-वर्षीय आकाश और उनके नाबालिग भतीजे ऋषभ की हत्या के मामले में पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक आकाश के साथ उसका ₹70,000 का विवाद था। बकौल पुलिस, आरोपी ने गोली चलाने के लिए एक शूटर को पैसे दिए थे।