दिल्ली में ₹7600 करोड़ के ड्रग्स मिलने के केस में ED ने दिल्ली-एनसीआर में मारा छापा
दिल्ली में ₹7,600 करोड़ का ड्रग्स ज़ब्त किए जाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली-एनसीआर व मुंबई में कई जगहों पर छापा मारा है। रिपोर्ट्स हैं कि ईडी ने मामले में मनी लॉन्डरिंग का केस दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने शहर में ₹5,600 करोड़ व ₹2,000 करोड़ की ड्रग्स की दो अलग-अलग खेप पकड़ी थी।