दिल्ली में 'आप' से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद कांग्रेस में शामिल हुए विधायक अब्दुल रहमान

दिल्ली के सीलमपुर से विधायक अब्दुल रहमान मंगलवार को 'आप' से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद ही कांग्रेस में शामिल हो गए। रहमान ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। गौरतलब है कि 'आप' ने इस बार सीलमपुर से मौजूदा विधायक रहमान का टिकट काटकर ज़ुबैर चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Load More