दिल्ली में 1 नवंबर से बदल जाएंगे ट्रैफिक नियम, बीएस-VI और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही मिलेगी एंट्री
दिल्ली सरकार ने एयर पॉल्यूशन मिटिगेशन ऐक्शन प्लान-2026 लागू किया है जिसके तहत 1-नवंबर से राजधानी में ट्रैफिक-वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू होंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, दिल्ली में ऐसे मालवाहक वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी जो बीएस-VI, सीएनजी या इलेक्ट्रिक नहीं हैं। वहीं, जिन वाहनों के पास प्रदूषण प्रमाण-पत्र नहीं होगा उन्हें पेट्रोल-डीज़ल नहीं मिलेगा।