दिल्ली में 11 सितंबर को रहेगा अवकाश, बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय
दिल्ली सरकार ने 11 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय BRICS शिखर सम्मेलन और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं के मद्देनज़र लिया गया है। गौरतलब है, राजधानी में 12-13 सितंबर को ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन होना है। इसके अलावा केंद्र सरकार के भी सभी कार्यालय इस दिन बंद रहेंगे।