दिल्ली में 13 साल में जापानी इंसेफेलाइटिस का पहला मामला आया सामने
बुधवार को जारी एमसीडी के एक नोटिस के अनुसार, दिल्ली में जापानी इंसेफेलाइटिस (वायरल दिमागी बुखार) का एक मामला सामने आया है। बकौल एमसीडी, बिंदापुर के एक 72-वर्षीय व्यक्ति को यह बिमारी हुई है जिसे सीने में दर्द की शिकायत के बाद 3-नवंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था। बकौल रिपोर्ट, दिल्ली में 13-साल बाद यह पहला मामला है।