दिल्ली में 15 यात्रियों को ले जा रही डीटीसी बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी, 1 शख्स घायल
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि रूट नंबर 763 की एक डीटीसी बस मंगलवार सुबह 3:40 बजे राजौरी गार्डन की ओर जाते समय डिवाइडर से टकराने के बाद रिंग रोड पर पलट गई। बस में 15 यात्री सवार थे और हादसे में एक शख्स को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।