दिल्ली में 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को ₹1,000/माह देने की योजना को मिली मंज़ूरी
दिल्ली की 'आप' सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री महिला सम्मान निधि योजना को मंज़ूरी दे दी। 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा और इसके तहत उन्हें हर माह ₹1000 मिलेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'आप' के चुनाव जीतने के बाद राशि को बढ़ाकर ₹2100 कर दिया जाएगा।