दिल्ली में 18 हत्याओं का आरोपी सीरियल किलर चंद्रकांत अरेस्ट, परोल के बाद हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 90-दिन की परोल मिलने के बाद फरार हुए सीरियल किलर चंद्रकांत झा को गिरफ्तार किया है। उसने 1998-2007 के बीच दिल्ली में 18-लोगों की हत्या की और शवों के टुकड़े कर तिहाड़ जेल के आसपास फेंके थे। वह शवों के पास 'मैंने हत्या की है, पकड़ सको तो पकड़ लो' लिखी चिट्ठी छोड़ता था।