दिल्ली में 2 दिन निकलेगा मुहर्रम का जुलूस, ट्रैफिक एडवाइज़री हुई जारी
दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा जिसके मद्देनज़र ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइज़री जारी की है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को जुलूस पुरानी पुलिस चौकी से निकलेगा और अशोक बस्ती, कुतुब रोड, खारी बावली, चावड़ी बाज़ार, लाल कुआं, हौज़ काज़ी व जामा मस्जिद से होकर गुज़रेगा और इसी रास्ते से वापस आएगा।