दिल्ली में 2 मंज़िला मकान की गिरी छत, 8 साल के बच्चे की हुई मौत

दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार सुबह एक दो मंज़िला मकान की छत भर-भराकर गिर गई। हादसे में एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Load More