दिल्ली में 2018 के बाद से 2024 में सबसे अधिक दिन 'अच्छी से संतोषजनक' रही वायु गुणवत्ता
दिल्ली में 2024 में 209 दिन वायु गुणवत्ता 'अच्छी से संतोषजनक' श्रेणी में रही। सीएक्यूएम के अनुसार, 2020 (कोविड-19 लॉकडाउन साल) को छोड़कर 2018 के बाद से दिल्ली में 2024 में सबसे ज़्यादा दिन वायु गुणवत्ता 'अच्छी से संतोषजनक' श्रेणी में रही। दिल्ली में पिछले साल 157 दिन वायु गुणवत्ता 'खराब से गंभीर' श्रेणी में रही थी।