दिल्ली में 2019 से अब तक 33,477 इमारतें ढहाई गईं, 20,643 लोग हुए प्रभावित: केंद्र

केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय के राज्यमंत्री तोखन साहू ने राज्यसभा में सोमवार को 'आप' सांसद संजय सिंह के एक प्रश्न के जवाब में बताया कि दिल्ली में 2019 से अब तक 33,477 इमारतें ढहाई गई हैं। साहू ने विभिन्न एजेंसियों के पास उपलब्ध रिकॉर्ड के हवाले से बताया कि इन कार्रवाइयों से करीब 20,643 लोग प्रभावित हुए हैं।

Load More