दिल्ली में 2023-24 में सरकारी स्कूलों में 9वीं कक्षा के 1 लाख विद्यार्थी हुए फेल
दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने एक आरटीआई आवेदन के जवाब में कहा है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले 1 लाख से ज़्यादा विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में फेल हो गए। दिल्ली शिक्षा निदेशालय के मुताबिक, 11वीं कक्षा में 50,000 से ज़्यादा जबकि 8वीं कक्षा में 46,000 से ज़्यादा विद्यार्थी फेल हो गए।