दिल्ली में 25% डिस्काउंट वाले DDA के सरकारी MIG और HIG फ्लैट्स की बुकिंग हुई शुरू
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने रक्षाबंधन के अवसर पर नरेला में 1,287 MIG और HIG रेडी-टू-मूव-इन फ्लैट्स की बुकिंग शुरू कर दी है। योजना में 25% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर DDA पोर्टल पर उपलब्ध है। गौरतलब है, इन फ्लैट्स की कीमतें ₹73 लाख से ₹1 करोड़ के बीच हैं।