दिल्ली में 25 यात्रियों को ले जा रही बस पलटी, 2 की मौत; कई घायल
करोल बाग (दिल्ली) इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात करीब 25 यात्रियों को ले जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कम-से-कम 2 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस और आपातकालीन दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।